शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 115 अंक लुढ़का

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। कमजोर वैश्विक अर्थव्यवस्था के संकेतों से बाजार पर दबाव बढ़ा।

तकनीकी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 115 अंक यानी 0.69% की गिरावट के साथ 16,544 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 102 अंक यानी 2.33% गिर कर 4,276 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 22 अंक यानी 1.15% की गिरावट के साथ 1,906 पर रहा।

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 2.7% और एसऐंडपी 500 में 3.1% की तेज गिरावट दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 4.5% की गिरावट रही।

मई 2012 के बाद यह सप्ताह अमेरिकी बाजार के सबसे ज्यादा निराशाजनक रहा।

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.25 डॉलर गिर कर 85.52 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 2.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,223.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"