शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नोवार्टिस इंडिया (Novartis India) के शेयर में गिरावट

जुर्माने की खबर के बीच नोवार्टिस इंडिया (Novartis India) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 651.25 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 1:07 बजे यह 2.47% के नुकसान के साथ 662 रुपये पर है। 

खबर है कि नेशनल फार्मास्युटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने नोवार्टिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ताओं से अपनी दवा वोवेरन (Voveran) के लिए ज्यादा शुल्क वसूलने की वजह से एनपीपीए ने कंपनी पर यह जुर्माना लगाया है। गौरतलब है कि वोवेरन कंपनी की बेहतरीन पेनकिलर दवाओं में से एक है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!