शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 61 अंक नीचे

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। कमजोर वैश्विक अर्थव्यवस्था के संकेतों से बाजार पर दबाव बढ़ा।

अमेरिका में इबोला के तीसरे मामले की पुष्टि होने की वजह से भी बाजार में गिरावट बढ़ी। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 173 अंक यानी 1.06% की गिरावट के  साथ 16,142 पर रहा। नैस्डैक 12 अंक यानी 0.28% की कमजोरी के साथ 4,215 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 15 अंक यानी 0.81% गिर कर 1,862 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.91 डॉलर गिर कर 80.87 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 6.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,238.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!