शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 500.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:40 बजे यह 1.25% की बढ़त के साथ 494.30 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कंपनी को विभिन्न परिवहन प्राधिकरणों से ठेके मिले हैं। कंपनी को कुल 623 टाटा मार्कोपोलो बसें तैयार करने के लिए ये ठेके दिये गये हैं। कंपनी को कलकत्ता राज्य परिवहन से 120 बसों, मेघालय शहरी विकास प्राधिकरण से 120, त्रिपुरा शहरी परिवहन से 73, असम राज्य परिवहन कॉर्पोरेशन से 270 और छत्तीसगढ़ विकास प्राधिकरण से 40 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!