शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,928 पर, सेंसेक्स (Sensex) 146 अंक ऊपर

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए। 

 निफ्टी (Nifty) 7,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 146 अंक यानी 0.55% की मजबूती के साथ 26,576 पर रहा। निफ्टी 48 अंक यानी 0.61% चढ़ कर 7,928 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.80% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.19% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.91% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 7,900 के स्तर से ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में ही बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। इस दौरान सेंसेक्स 26,615 और निफ्टी 7,937 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव पड़ा। इस दौरान बाजार की मजबूती घटती चली गयी। निफ्टी 7,900 के स्तर से नीचे फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 26,407 और निफ्टी 7,874 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में लाल निशान के ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। हालाँकि जल्द ही बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। निफ्टी 7,900 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ ही बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.63% की मजबूती रही। पावर में 2.55%, धातु में 1.71%, कैपिटल गुड्स में 1.38%, बैंकिंग में 1.20% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.18% की मजबूती रही। दूसरी ओर, ऑटो में 0.65%, एफएमसीजी में 0.57%, टीईसीके में 0.50% और आईटी में 0.24% की बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.77% और हेल्थकेयर में 0.13% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!