शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 215 अंक चढ़ा

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी रही। अमेरिकी कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजों से बाजार को बल मिला।

चीन के मजबूत आर्थिक आँकड़ों से भी बाजार की मजबूती बढ़ी। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 215 अंक यानी 1.31% चढ़ कर 16,615 पर रहा। नैस्डैक 103 अंक यानी 2.40% चढ़ कर 4,419 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 37 अंक यानी 1.96% की मजबूती के साथ 1,941 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.12 डॉलर चढ़ कर 82.61 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,249.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!