शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जस्ट डायल (Just Dial) के शेयर टूटे

शेयर बाजार में जस्ट डायल (Just Dial) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1484.05 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 10:40 बजे यह 7.33% के नुकसान के साथ 1503 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7% बढ़ कर 31 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 29 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 30% बढ़ कर 147 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 113 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!