शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,028 पर, सेंसेक्स (Sensex) 128 अंक ऊपर

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 8,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 128 अंक यानी 0.48% की मजबूती के साथ 26,881 पर रहा। निफ्टी 36 अंक यानी 0.45% की बढ़त के साथ 8,028 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.54% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.76% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.09% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से हेल्थकेयर और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 8,000 के स्तर से ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ी लेकिन इसके बाद बाजार की मजबूती घटती चली गयी। इस दौरान निफ्टी 8,000 के स्तर से ऊपर-नीचे होता रहा। सेंसेक्स 26,764 और निफ्टी 7,995 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। निफ्टी 8,000 के स्तर को दोबारा पार करने में कामयाब रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार को जोश बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 26,907 और निफ्टी 8,038 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से हेल्थकेयर को सबसे ज्यादा 1.42% का फायदा हुआ। पावर में 0.96%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.75%, बैंकिंग में 0.66%, कैपिटल गुड्स में 0.52%, आईटी में 0.35%, ऑटो-रियल्टी दोनों में 0.33% व 0.33% की मजबूती रही। टीईसीके में 0.07% की बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.23%, एफएमसीजी में 0.12% और धातु में 0.03% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!