शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 31 अंक नीचे

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। फेडरल रिजर्व ने बांड खरीद कार्यक्रमों को समाप्त करने का ऐलान किया है।

फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद से भविष्य में इसमें बढ़ोतरी की जा सकती है। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 31 अंक यानी 0.18% की कमजोरी के साथ 16,974 पर रहा। नैस्डैक 15 अंक यानी 0.33% गिर कर 4,549 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 3 अंक यानी 0.14% की मामूली कमजोरी के साथ 1,982 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.25 डॉलर गिर कर 81.95 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 10.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,214.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!