शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रियल्टी क्षेत्र की कंपनियों के शेयर उछले

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के नियमों में ढील देने की खबर के बाद से शेयर बाजार में रियल्टी कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

सरकार ने रियल एस्टेट क्षेत्र में एफडीआई निवेश के नियमों में नरमी बरती है। सरकार के इस कदम से देश भर में किफायती आवासीय परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। 

रियल्टी परियोजनाओं में एफडीआई निवेश आकर्षित करने के लिए न्यूनतम बिल्ट-अप क्षेत्र की सीमा 50,000 वर्गमीटर से घटा कर 20,000 वर्गमीटर कर दी गयी है। 

शेयर बाजार में डीएलएफ (DLF) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:23 बजे 3.47% की मजबूती के साथ यह 122.25 रुपये पर है। 

बीएसई में अनंत राज (Anant Raj) के शेयर भाव में भी मजबूती बनी हुई है। यह 1.91% की बढ़त के साथ 53.25 रुपये पर है।

शेयर बाजार में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 2.33% की बढ़त के साथ 67.95 रुपये पर है।

शेयर बाजार में एचडीआईएल (HDIL) को शेयर भी मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 3.45% की मजबूती के साथ 79.40 रुपये पर है।

बीएसई में यूनिटेक (Unitech) के शेयर भाव में मजबूती है। यह 3.65% की बढ़त के साथ 18.45 रुपये पर है।

शेयर बाजार में पेनिनसुला लैंड (Peninsula Land) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में यह 6.78% की मजबूती के साथ 36.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!