शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 195 अंक चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। बैंक ऑफ जापान (BoJ) के फैसले से बाजार को बल मिला।

बैंक ऑफ जापान ने अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए नये राहत पैकेज का ऐलान किया है। डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 सूचकांक रिकॉर्ड ऊँचाई पर रहे।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस 195 अंक यानी 1.13% की मजबूती के साथ 17,391 पर रहा। नैस्डैक 65 अंक यानी 1.41% चढ़ कर 4,631 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 23 अंक यानी 1.17% की मजबूती के साथ 2,018 पर बंद हुआ। 

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 3.5% और एसऐंडपी 500 में 2.7% की मजबूती दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 3.3% की तेजी रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का दिसंबर वायदा भाव 0.41 डॉलर गिर कर 80.70 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबरफ्यूचर 32.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,166.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 1 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!