शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेके लक्ष्मी सीमेंट (JK Lakshmi Cement) के शेयर चढ़े

मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में जेके लक्ष्मी सीमेंट (JK Lakshmi Cement) के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 381.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:30 बजे यह 2.29% की बढ़त के साथ 375.95 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 31 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि मे कंपनी को 10 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 210% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 28% बढ़ कर 573 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 449 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख