शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) में हल्की बढ़त

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा। कच्चे तेल में जारी गिरावट से एनर्जी शेयरों पर दबाव बढ़ा।

मध्यावधि चुनावों के नतीजों से जुड़ी अनिश्चितता के बीच बाजार में मिला-जुला रुख रहा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस हरे निशान पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक और एसऐंडपी 500 सूचकांक लाल निशान पर बंद हुआ। डॉव जोंस 18 अंक यानी 0.10% की बढ़त के साथ 17,384 पर रहा। नैस्डैक 15 अंक यानी 0.33% की कमजोरी के साथ 4,624 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 6 अंक यानी 0.28% की कमजोरी के साथ 2,012 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का दिसंबर वायदा भाव 0.15 डॉलर चढ़ कर 77.34 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना नीचे चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 3.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,164.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!