शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 28,000 के ऊपर

भारतीय शेयर बाजार ने आज गुरुवार की सुबह हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की है और सेंसेक्स (Sensex) सुबह-सुबह 28,000 के ऊपर टिकने की कोशिश कर रहा है।

हालाँकि निफ्टी (Nifty) शुरुआती मिनटों में 8400 को पार करने के लिए जूझता नजर आ रहा है। सेंसेक्स में शुरुआती 10 मिनटों के कारोबार के बाद 80 अंक या 0.3% की बढ़त है और यह 28,089 पर है। वहीं निफ्टी 16 अंक या 0.19% की बढ़त के साथ 8399 पर है। छोटे-मँझोले सूचकांक थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.53% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.33% की बढ़त है। सीएनएक्स मिडकैप 0.45% ऊपर चल रहा है। 

क्षेत्रीय सूचकांकों में सबसे अच्छी 1.7% की बढ़त बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में है। इसके अलावा कैपिटल गुड्स (1.1%), पावर (0.8%), ऑटो (0.6%) और हेल्थकेयर (0.6%) में भी बढ़त दिख रही है। दूसरी ओर रियल एस्टेट सूचकांक 0.2% के हल्के नुकसान पर चल रहा है। अन्य क्षेत्रीय सूचकांक कमोबेश सपाट दिख रहे हैं। 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से ज्यादातर हरे निशान पर हैं। सबसे अच्छी तेजी बीएचईएल (1.6%), सन फार्मा (1.2%), एलऐंडटी (1.2%), सिप्ला (1.2%) और हिंडाल्को (1.1%) में दिख रही है। वहीं डॉ. रेड्डीज 1.3% के नुकसान पर है। टीसीएस में 0.6%, एचडीएफसी में 0.4% और टाटा स्टील में 0.4% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!