शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्सटॉम टीऐंडडी (Alstom T&D) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में अल्सटॉम टीऐंडडी इंडिया (Alstom T&D India) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बीएसई में आज के अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 429 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:35 बजे यह 5.78% की मजबूती के साथ 420 रुपये पर है।

गौरतलब है कि जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 67% बढ़ कर 35 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि में 21 करोड़ रुपये दर्ज हुई था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 36% बढ़ कर 914 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 673 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!