शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के शेयर चढ़े

मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 496.75 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:30 बजे यह 2.98% की बढ़त के साथ 494.40 रुपये पर है।

गौरतलब है कि जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 20% बढ़ कर 217 करोड़ रुपये रहा है।पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 181 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 12% बढ़ कर 2,078 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,854 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!