शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) रिकॉर्ड ऊँचाई पर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 8,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

सेंसेक्स 28,206 और निफ्टी 8,438 अब तक के रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 131 अंक यानी 0.47% की मजबूती के साथ 28,178 पर रहा। निफ्टी 41 अंक यानी 0.49% चढ़ कर 8,431 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.58% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 1.07% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.91% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से पावर और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार में गिरावट बढ़ी। सेंसेक्स 28,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 27,921 और निफ्टी 8,349 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट कम होती चली गयी। सेंसेक्स 28,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद बाजार हरे निशान पर लौट आया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया,  बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। निफ्टी 8,400 के स्तर को पार कर गया। कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स 28,206 और निफ्टी 8,438 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार, आज के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से पावर में सबसे ज्यादा 1.54% की मजबूती रही। ऑटो में 1.43%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.91%, तेल-गैस में 0.83%, टीईसीके में 0.45%, बैंकिंग में 0.41%, रियल्टी में 0.33%, आईटी में 0.29%, एफएमसीजी में 0.20% और कैपिटल गुड्स में 0.19% की बढ़त रही। दूसरी ओर, धातु में 0.55% और हेल्थकेयर में 0.15% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!