शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 76.40 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:10 बजे यह 4.87% की मजबूती के साथ 75.35 रुपये पर है। 

प्राज इंडस्ट्रीज को ब्राजील में पेट्रोब्रास के तेल-गैस स्कीड्स के लिए 235 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है। इस परियोजना के तहत प्राज अन्य संबंधित उपकरणों के साथ स्कीड की इंजीनियरिंग, प्रॉक्यूरमेंट और उत्पादन का काम करेगा। प्रत्येक स्कीड का वजन 50 से 150 टन के दायरे में होगा। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख