शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 8,400 से नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह हल्की गिरावट का रुख है।

कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स (Sensex) 28,000 और निफ्टी (Nifty) 8,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गये।

सुबह 9:53 बजे बीएसई सेंसेक्स 54 अंक यानी 0.19% की कमजोरी के साथ 27,979 पर है। निफ्टी 11 अंक यानी 0.13% की कमजोरी के साथ 8,371 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.25% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.06% और बीएसई मिडकैप में 0.16% की मामूली कमजोरी है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.65% नीचे है। 

(शेयर मंथन, 20 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!