शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 8,500 से नीचे फिसला

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की गिरावट बढ़ी है। 

 निफ्टी (Nifty) 8,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।

सेंसेक्स (Sensex) 114 अंक यानी 0.40% की गिरावट के साथ 28,381 पर है। निफ्टी 57 अंक यानी 0.67% गिर कर 8,473 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.81% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 2.44% और मिडकैप में 1.85% की तेज गिरावट है।

क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा गिरावट 3.50% की गिरावट है। धातु में 2.07%, पावर में 1.80%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.59%, बैंकिंग में 1.38% और कैपिटल गुड्स में 1.35% की गिरावट है। ऑटो में 0.95%, तेल-गैस में 0.81%, हेल्थकेयर में 0.58%, आईटी में 0.39%, टीईसीके में 0.33% की कमजोरी है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.33% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!