शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज (Greenply Industries) के शेयर ने छुआ निचला सर्किट

शेयर बाजार में ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज (Greenply Industries) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने निचला सर्किट छू लिया है। यह 13.85% के नुकसान के साथ 948.10 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि आज से कंपनी का शेयर डीमर्ज हो गया है। ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज ने अपने साजो-सामान कारोबार (जिसमें लैमिनेट और संबंधित उत्पाद शामिल) को इसकी सभी परिसंपत्तियों के साथ ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज में डीमर्ज (अलग) कर दिया था। इसके बाद अब शेयरधारकों को ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज के प्रत्येक एक शेयर के बदले ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज का एक शेयर मिलेगा। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!