शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नहीं घटेगा कच्चे तेल का उत्पादन, तेल कंपनियों के शेयर उछले

कच्चे तेल (Crude Oil) के उत्पादन में कटौती नहीं करने का फैसला किया गया है।

तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) की बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन नहीं घटाने पर सहमति बनी। ओपेक के इस फैसले के बाद प्रतिदिन 3 करोड़ टन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन जारी रहेगा। इस फैसले के बाद कच्चे तेल में भारी गिरावट का रुख है। साल 2011 के बाद कच्चे तेल में यह अब तक की सबसे तीखी एकदिनी गिरावट है। इस खबर के बाद से ही शेयर बाजार में तेल कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

शेयर बाजार में बीपीसीएल (BPCL) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में दोपहर 12:20 बजे यह 4.00% की मजबूती के साथ 748.85 रुपये पर है।

बीएसई में एचपीसीएल (HPCL) के शेयर के शेयर में शानदार तेजी है। यह 7.38% की मजबूती के साथ 588.30 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के शेयर में भी मजबूती बनी हुई है। बीएसई में यह 4.51% की बढ़त के साथ 365 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!