शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 8,600 के पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती बढ़ी है। 

ओपेक (OPEC) देशों द्वारा कच्चे तेल (Crude Oil) का उत्पादन नहीं घटाये जाने के फैसले से घरेलू बाजार को बल मिला। 

निफ्टी (Nifty) 8,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है।

सेंसेक्स-निफ्टी अब तक के रिकॉर्ड स्तरों पर पहुँच गये हैं।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) 335 अंक यानी 1.18% की मजबूती के साथ 28,770 पर है। निफ्टी 115 अंक यानी 1.35% चढ़ कर 8,609 पर है। सीएनक्स मिडकैप में 1.29% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.77% और बीएसई मिडकैप में 1.19% की बढ़त है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंकिग (Banking) क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूती दिख रही है। यह सूचकांक 2.85% ऊपर है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!