शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1134.45 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11 बजे यह 1.61% की बढ़त के साथ 1125.90 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि नवंबर 2014 में जेएसडब्लू स्टील का उत्पादन 3% बढ़ कर 11.07 लाख टन रहा है, जबकि नवंबर 2013 में यह 10.72 लाख टन दर्ज हुआ था। इस दौरान कंपनी का फ्लैट रोल्ड उत्पादन बिना किसी बदलाव के 8.31 लाख टन रहा है, जो पिछली बार भी इतना ही रही था। हालाँकि इस अवधि में कंपनी का लॉन्ग रोल्ड उत्पादन 29% बढ़ कर 1.86 लाख टन रहा। नवंबर 2013 में यह 1.44 लाख टन रहा था। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!