शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 8,224 पर, सेंसेक्स (Sensex) 251 अंक लुढ़का

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में निफ्टी (Nifty) 8,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर खुला लेकिन अंत में यह इस स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 251 अंक यानी 0.91% की गिरावट के साथ 27,351 पर रहा। निफ्टी 69 अंक यानी 0.83% गिर कर 8,224 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.13% की गिरावट रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 1.50% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.28% की गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस व रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 8,300 के स्तर से ऊपर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 27,692 और निफ्टी 8,322 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। हालाँकि इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 8,300 के स्तर से नीचे लुढ़का। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट तेज होती चली गयी। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार टूटता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 27,320 और निफ्टी 8,216 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने निचले स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस को सबसे ज्यादा 2.63% का घाटा हुआ। रियल्टी में 2.47%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.28%, कैपिटल गुड्स में 2.00%, धातु में 1.45% और पावर में 1.43% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.60%, बैंकिंग में 0.54%, ऑटो में 0.46%, आईट में 0.41% और एफएमसीजी में 0.10% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.19% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!