शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 316 अंक टूटा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। कच्चे तेल में जारी गिरावट और चीन के कमजोर अर्थव्यवस्था के संकेतों से बाजार पर दबाव बढ़ा।

मई 2012 के बाद बाजार की यह सबसे बड़ी गिरावट रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 316 अंक यानी 1.79% की गिरावट के साथ 17,281 पर रहा। नैस्डैक 55 अंक यानी 1.16% गिर कर 4,654 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 33 अंक यानी 1.62% की गिरावट के साथ 2,002 पर बंद हुआ।

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 3.8% और एसऐंडपी 500 में 3.5% की गिरावट दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 2.7% की गिरावट रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 2.46 डॉलर गिर कर 57.49 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 3.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,222.10डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!