शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज के कारोबार में चर्चा में रहेंगे ये शेयर

आज के कारोबार में इन शेयरों पर नजर रखी जा सकती है। 

टीसीएस (TCS) - कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2014 तिमाही में अपनी कमजोर आय का अंदेशा जताया है। कंपनी ने सीजनल माँग में कमी और अपने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा कारोबार में दबाव बढ़ने की वजह से आय में कटौती का संकेत दिया है।

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) - कंपनी जाम्बिया और रवांडा में अपने 1,100 से अधिक दूरसंचार टावरों को आईएचएस होल्डिंग (IHS) को बेचेगी। 

ओएनजीसी (ONGC) - कंपनी ने तीन नये तेल-गैस क्षेत्रों की खोज की है। कंपनी को कृष्णा-गोदावरी बेसिन, मुंबई अपतटीय बेसिन और कावेरी बेसिन में ये क्षेत्र मिले हैं। 

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) - यह शेयर स्वच्छ भारत अभियान के तहत मॉड्यूलर टॉयलेट निर्माण की योजना के लिए चर्चा में हैं। कंपनी अगले 2-3 वर्षों में इस श्रेणी में 200 करो़ड़ रूपये का निवेश कर सकती है। 

एचडीएफसी (HDFC) - स्टैंडर्ड लाइफ ने साझा कंपनी एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इन्श्योरेंस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 26% से बढ़ा कर 33% करने की योजना बनायी है। अभी इस साझा कंपनी में एचडीएफसी की 72.4% हिस्सेदारी है।

रैनबैक्सी (Rranbaxy) - जीडीएस को लग्जर्मबर्ग स्टॉक एक्सचेंज से हटाने के कारण आज रैनबैक्सी का शेयर चर्चा में है। 

सीमेंस (Siemens) - कंपनी को बिहार ग्रि़ड से 317 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

बायोकॉन (Biocon) - आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक बायोकॉन विजयवाड़ा में एक उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है, जिससे शेयर चर्चा में है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!