शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज के कारोबार में चर्चा में रहेंगे ये शेयर

आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखी जा सकती है।

आईओसी (IOC) - डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी है। 

सन फार्मा - रैनबैक्सी (Sun Pharma - Ranbaxy) - सन फार्मा और रैनबैक्सी के विलय को जल्द ही अमेरिकी एफटीसी से मंजूरी मिल सकती है।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) - कंपनी अगले साल जनवरी महीने से अपनी कई कार मॉडलों की कीमतों में 2% से 4% तक की वृद्धि करने जा रही है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) - टाटा मोटर्स के दो कार्यकारी निदेशकों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी के लिए शेयरधारकों से अनुमोदन माँगा गया है।

अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital) - कंपनी साल 2016 में कर्नाटक में 150 करो़ड़ रुपये का निवेश करेगी। 

जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) - कंपनी का शेयर निवशकों के फिक्स डिपॉजिट के पुनर्भुगतान में देरी की वजह से चर्चा में है।

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) - बैंक की एनएसई में अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने की योजना है। 

स्पाइसजेट (Spicejet) - सरकार ने कंपनी को पूँजी जुटाने के लिए दस दिनों का अल्टीमेटम दिया है। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!