शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर टूटे

बकाया भुगतान संकट की वजह से शेयर बाजार में स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 11.25 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 2:40 बजे यह 8.86% के नुकसान के साथ 12.35 रुपये पर है। 

तेल कंपनियों के साथ भुगतान दिक्कतों के चलते आज सुबह स्पाइसजेट की फ्लाइट उड़ान नहीं भर पायी। स्पाइसजेट ने संचालन के लिए सरकार से मदद माँगी है। स्पाइसजेट के प्रमोटर चेयरमैन कलानिधी मारन (Kalanithi Maran) द्वारा 200 करोड़ रुपये की बकाया राशि के जल्द भुगतान के आश्वासन के बाद एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को अस्थायी राहत मिली है। सरकार ने कंपनी को अपनी वित्तीय योजना रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। 

गौरतलब है कि स्पाइसजेट पर तेल कंपनियों के कुल 2,000 करोड़ रुपये बकाया हैं। तेल कंपनियों ने बकाया राशि नहीं चुकाये जाने की वजह से स्पाइसजेट को ईंधन देने से मना कर दिया है। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!