शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर में गिरावट जारी

नकदी संकट से जूझ रहे स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर भाव में गिरावट बनी हुई है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 12.65 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 12:30 बजे यह 1.90% के नुकसान के साथ 12.85 रुपये पर है। 

नकदी संकट से जूझ रही कंपनी और तेल कंपनियों के बीच पिछले कुछ समय से गतिरोध चल रहा है। तेल कंपनियों ने बकाया राशि न मिलने की वजह से स्पाइसजेट को ईंधन देने से मना कर दिया था। जिस वजह से स्पाइसजेट की कई उड़ाने रद्द कर दी गयी थी। स्पाइसजेट के प्रमोटर सन ग्रुप (Sun Group) द्वारा गारंटी के तौर पर निवेश नहीं करने के फैसले के बाद कंपनी ने सरकार से मदद की गुहार लगायी थी। हालाँकि अभी तेल कंपनियों ने स्पाइसजेट को कैश ऐंड कैरी (Cash & Carry) मॉडल के आधार पर ईंधन देना शुरू कर दिया है, जिसेक बाद स्पाइसजेट ने एक बार फिर उड़ान भरनी शुरू कर दी है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!