शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 8,267 पर, सेंसेक्स (Sensex) 195 अंक लुढ़का

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 8,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 195 अंक यानी 0.71% की गिरावट के साथ 27,506 पर रहा। निफ्टी 57 अंक यानी 0.68% गिर कर 8,267 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.59% की गिरावट रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.64% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.33% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से धातु और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 27,851 और निफ्टी 8,365 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। हालाँकि इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। निफ्टी 8,300 के स्तर से नीचे फिसल गया। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ती चली गयी। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स 27,475 और निफ्टी 8,253 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से धातु को सबसे ज्यादा 1.89% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 1.46%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.39%, तेल-गैस में 096%, आईटी में 0.90%, रियल्टी में 0.77%, बैंकिंग में 0.69% और टीईसीके में 0.62% की गिरावट रही। ऑटो में 0.18%, हेल्थकेयर में 0.06% और पावर में 0.05% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.08% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!