शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) में हल्की कमजोरी

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ सपाट रहा।

कच्चे तेल में गिरावट बढ़ने और ग्रीस में राजनीतिक अस्थिरता से बाजार पर दबाव बढ़ा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस लाल निशान पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक और एसऐंडपी 500 सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। डॉव जोंस 15 अंक यानी 0.09% की कमजोरी के साथ 18,038 पर रहा। एसऐंडपी 500 सूचकांक 2 अंक यानी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 2,091 पर सपाट रहा, जबकि नैस्डैक एकदम सपाट बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.14 डॉलर चढ़ कर 53.75 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 5.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,188.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख