शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 18,000 से नीचे बंद

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।

ग्रीक राजनीतिक संकट से जुड़ी अनिश्चिताओं की वजह से बाजार पर दबाव बढ़ा। डॉव जोंस 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 55 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 17,983 पर रहा। नैस्डैक 29 अंक यानी 0.61% गिर कर 4,777 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 10 अंक यानी 0.49% की कमजोरी के साथ 2,080 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.33 डॉलर गिर कर 53.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 1.80 डॉलर की मजबूती के साथ 1,203 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!