शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 160 अंक लुढ़का

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट का रुख रहा।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बढ़ी है। कच्चे तेल में गिरावट बढ़ने से ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 160 अंक यानी 0.89% की गिरावट के साथ 17,823 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 41 अंक यानी 0.87% गिर कर 4,736 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 21 अंक यानी 103% की गिरावट के साथ 2,059 पर रहा।

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 1.3% और एसऐंडपी 500 में 1.4% की गिरावट दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 1.5% की गिरावट रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.41 डॉलर गिर कर 53.71 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 17.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,183.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!