शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चा तेल 50 डॉलर से नीचे, डॉव जोंस (Dow Jones) 331 अंक टूटा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट रही।

कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट से बाजार पर दबाव बढ़ा। पिछले लगभग पाँच सालों में कच्चे तेल की कीमतें पहली बार 50 डॉलर से नीचे चली गयी हैं। इस दौरान ऊर्जा शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 331 अंक यानी 1.86% की तेज गिरावट के साथ 17,502 पर रहा। नैस्डैक 74 अंक यानी 1.57% गिर कर 4,653 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 38 अंक यानी 1.83% की गिरावट के साथ 2,021 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.30 डॉलर चढ़ कर 50.34 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना भी ऊपर चढ़ गया है। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का फरवरी फ्यूचर 1.50 डॉलर की मजबूती के साथ 1,205.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!