शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,235 पर, सेंसेक्स (Sensex) 366 अंक उछला

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेजी के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स (Sensex) 27,000 और निफ्टी (Nifty) 8,200 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 366 अंक यानी 1.36% की मजबूती के साथ 27,275 पर रहा। निफ्टी 132 अंक यानी 1.64% चढ़ कर 8,235 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.74% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 1.79% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.82% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के बंद हुई। सेंसेक्स 27,000 के स्तर से ऊपर खुला। हालाँकि शुरुआती कारोबार में बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी आयी, लेकिन इसके बाद बाजार ने अपनी रफ्तार बढ़ायी। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। निफ्टी 8,200 के स्तर से ऊपर चढ़ गया। दोपहर के कारोबार में बाजार का जोश बढ़ता चला गया। कारोबार के आखिरी घंटों में सेंसेक्स 27,316 और निफ्टी 8,243 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी को सबसे ज्यादा 2.63% का फायदा हुआ। बैंकिंग में 2.07%, एफएमसीजी में 1.19%, पावर में 1.62%, ऑटो में 1.59%, धातु में 1.30%, हेल्थकेयर में 1.19%, कैपिटल गुड्स में 1.02%, टीईसीके में 0.97%, आईटी में 0.91%, तेल-गैस में 0.57% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.43% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!