शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 323 अंक चढ़ा

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

फेडरल रिजर्व के मिनट्स जारी होने के बाद बाजार की मजबूती बढ़ी। फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने की जल्दबाजी में नहीं है। ईसीबी द्वारा राहत पैकेज जारी किये जाने की उम्मीदों से बाजार को बल मिला। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 323 अंक यानी 1.84% की मजबूती के साथ 17,908 पर रहा। नैस्डैक 86 अंक यानी 1.84% चढ़ कर 4,736 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 36 अंक यानी 1.79% की मजबूती के साथ 2,062 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.43 डॉलर चढ़ कर 49.22 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का फरवरी फ्यूचर 2.60 डॉलर की मजबूती के साथ 1,211.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख