शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार दायरे में, सेंसेक्स (Sensex) दोपहर में सपाट

हफ्ते के पहले दिन आज सुबह से भारतीय शेयर बाजार एक छोटे दायरे में अटका है और हल्की कमजोरी के साथ सपाट रुझान दिखा रहा है।

हालाँकि सुबह-सुबह सेंसेक्स कुछ बढ़त के साथ खुला। शुक्रवार के बंद स्तर 27,458 की तुलना में आज सुबह सेंसेक्स 27,524 पर खुला। मगर कुछ ही मिनटों में यह लाल निशान में आ गया और 27,350 के करीब तक फिसल गया। इसके बाद से आज यह मोटे तौर पर 100 अंक के दायरे में 27,350-27,450 के बीच झूल रहा है। दोपहर करीब दो बजे सेंसेक्स बिल्कुल सपाट चल रहा है। 

सेंसेक्स के शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर करीब 4% की अच्छी बढ़त के साथ चल रहा है। शुक्रवार को नतीजों के बाद तेज उछाल दर्ज करने वाले इन्फोसिस ने आज भी मजबूती कायम रखी है और करीब 1.5% ऊपर है। इसके अलावा डॉ. रेड्डीज, ऐक्सिस बैंक और एसबीआई 1% या इससे कुछ ज्यादा बढ़त के साथ चल रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक भी 0.7% ऊपर है। दूसरी ओर कोल इंडिया में 4.5% से ज्यादा की कमजोरी आयी है। हिंडाल्को (-2.6%), भारती एयरटेल (-2.3%), बजाज ऑटो (-2.1%), हीरो मोटोकॉर्प (-2.1%) और रिलायंस (-1.8%) गिरावट के साथ चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!