शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस लगातार चौथे दिन नीचे, कच्चा तेल सँभला

निवेशकों की बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे दिन कमजोरी रही।

कल जेपी मॉर्गन चेज के तिमाही नतीजों ने बाजार को निराश किया। साथ ही सालाना छुट्टियों में खुदरा बिक्री के आँकड़े भी अनुमानों से कमजोर रहे। दिसंबर 2014 में खुदरा बिक्री में पिछले साल के दिसंबर की तुलना में 0.9% की गिरावट आयी, जबकि बाजार के जानकार हल्की बढ़त की उम्मीद कर रहे थे। 

इस बीच विश्व बैंक ने साल 2015 के लिए विश्व अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमान को 3.4% से घटा कर 3% कर दिया है। विश्व बैंक ने यूरोप, जापान और उभरते बाजारों में कमजोरी के मद्देनजर अपने अनुमान को घटाया है। 

इन सबके बीच डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) कल सुस्त शुरुआत करने के बाद और कमजोर होता गया। पिछले दिन के बंद स्तर 17,614 की तुलना में यह 17,265 तक फिसल गया। हालाँकि अंत में यह निचले स्तरों से जरा सँभल कर 17,427 पर बंद हुआ। इसमें 187 अंक या 1.06% की गिरावट आयी। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 12 अंक या 0.54% नीचे 2,011 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 22 अंक या 0.48% की कमजोरी आयी और यह अंत में 4,639 पर रहा। 

इस बीच कच्चे तेल की कीमत में कल निचले स्तरों से काफी सँभली। डब्लूटीआई क्रूड (फरवरी डिलीवरी) का भाव 2.59 डॉलर बढ़ कर 48.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया। मंगलवार को यह 45.89 डॉलर तक फिसल गया था, जो अप्रैल 2009 के बाद से अब तक का सबसे निचला स्तर था। कल ब्रेंट क्रूड (फरवरी सीरीज) में भी 2.10% या 4.5% की तेजी दर्ज हुई और इसका भाव 48.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!