शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में आठ सत्रों की तेजी थमी, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट

बीते आठ सत्रों से भारतीय शेयर बाजार में लगातार चल रही तेजी बुधवार को थम गयी और दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट रहे।

हालाँकि सेंसेक्स 12 अंक या 0.04% की गिरावट के साथ 29,559 पर बंद हुआ, मगर निफ्टी 4 अंक या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 8,914 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले दोपहर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने एक बार फिर से नये रिकॉर्ड स्तर छुए। मंगलवार को बने रिकॉर्ड स्तर 29,619 की तुलना में आज सेंसेक्स 29,786 का एक नया उच्चतम स्तर बना दिया। निफ्टी भी 8,985 के नये रिकॉर्ड स्तर तक चला गया। 

छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी अलग-अलग रुझान नजर आया। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.26% की बढ़त दर्ज की गयी, वहीं बीएसई स्मॉलकैप 0.48% नीचे रहा। चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात भी गिरने वाले शेयरों के पक्ष में रहा। बीएसई में चढ़ने वाले 1,110 शेयरों की तुलना में गिरने वाले शेयरों की संख्या 1,759 रही। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!