शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आखिरी आधे घंटे की उछाल से बाजार हरे निशान में

गुरुवार को वायदा एक्सपायरी के दिन लगभग पूरे दिन दबाव में रहने के बाद आखिरी आधे घंटे में शेयर बाजार हरे निशान में आ गया और हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) कल सुबह 29,378 का निचला स्तर छूने के बाद मोटे तौर पर 29,400 के स्तर पर सहारा लेता रहा। हालाँकि आखिरी आधे घंटे की उछाल में 29,740 तक चढ़ने के बाद अंत में यह 123 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 29,723 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 38 अंक या 0.43% की बढ़त दर्ज करते हुए 8,952 पर बंद हुआ। 

हालाँकि छोटे-मँझोले सूचकांक दबाव में ही बने रहे। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 0.31% नीचे और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.30% नीचे बंद हुए। वहीं बीएसई मिडकैप भी 0.35% गिर कर बंद हुआ। हालाँकि बीएसई स्मॉलकैप सपाट रुझान के साथ हरे निशान में रहा और केवल 0.08% ऊपर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!