शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त, सेंसेक्स (Sensex) 178 अंक चढ़ा

दिग्गज शेयरों में खरीदारी के चलते बुधवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली है।

बीएसई के 30 शेयरों के सूचकांक सेंसेक्स में 178 अंक यानी 0.63% की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 28,534 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 62 अंक बढ़ कर 8,627 अंक पर बंद हुआ। मंगलवार के मुकाबले निफ्टी में 0.72% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त ऐक्सिस बैंक में दिखी और यह शेयर 2.87% बढ़ कर बंद हुआ। बढ़ने वाले अन्य शेयरों में एलएंडटी, मारुति सुजूकी, टाटा स्टील, रिलायंस, एनटीपीसी, एचयूएल, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, सेसा स्टरलाइट, टाटा पावर, कोल इंडिया शामिल रहे।

दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर में सबसे ज्यादा 2.63% की गिरावट देखने को मिली। गिरने वाले अन्य शेयरों में बीएचईएल, टाटा मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, सिप्ला, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और विप्रो शामिल थे। क्षेत्रों के प्रदर्शन की बात करें तो आज के कारोबार में इन्फ्रा सूचकांक 1.75%, ऑटो 1.12%,  बैंकिंग 0.94%,  ऊर्जा 0.93%,  वित्त 0.72%और एफएमसीजी 1.08%  बढ़ा। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!