शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एंजेल ब्रोकिंग ने दी एलऐंडटी (L&T) खरीदने की सलाह

एंजेल ब्रोकिंग ने लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के तीसरी तिमाही नतीजों को निराशाजनक करार दिया है, हालाँकि इसके लिए खरीदारी की सलाह जारी रखी है।

मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री 4.2% बढ़ी है, जबकि मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 14.6%  घटा है। एंजेल ब्रोकिंग के मुताबिक कंपनी का तिमाही एबिटा मार्जिन उनके अनुमानों से नीचे रहा है। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटा मार्जिन पिछले साल के मुकाबले 1.27%  घट कर 10.5%  पर आ गया है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में एलऐंडटी के हाइड्रोकार्बन कारोबार को लेकर चिंता जतायी है। साल 2014-15 की तीसरी तिमाही में हाइड्रोकार्बन कारोबार से हुई आय में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 25.9% की गिरावट देखने को मिली है।

हालाँकि एंजेल ब्रोकिंग ने उम्मीद जतायी है कि बेहतर ऑर्डर बुक और बाकी बचे काम को देखते हुए कंपनी वित्त वर्ष 2014-15 में आय के लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। वहीं हाइड्रोकार्बन कारोबार में हुई हानि का कुछ असर कंपनी के मार्जिन पर दिख सकता है। हालाँकि एंजेल ब्रोकिंग ने कंपनी की बेहतर स्थिति को देखते हुए 1,855 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद की सलाह जारी रखी है।

गुरुवार के कारोबार में एलऐंडटी के शेयर में मजबूती का रुझान दिखा। बीएसई में यह 32.60 रुपये या 2.02%की मजबूती के साथ 1646.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!