शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) खरीदने की सलाह दी मोतीलाल ओसवाल ने

मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज के मुताबिक कंपनी के नतीजे उसके अनुमानों से कमजोर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में माँग में सुस्ती और किसी बड़ी योजना के शुरू नहीं होने का असर कंपनी की तीसरी तिमाही के नतीजों पर देखने को मिला है।

साल 2014-15 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9.77% घट कर 131 करोड़ रुपये रहा है। वहीं 2013-14 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 145.2 करोड़ रुपये था। इस कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय पिछले साल के मुकाबले 19.72%  घटी है। यह तिमाही आय 2,590 करोड़ रुपये से घट कर 2,079 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गयी।

तीसरी तिमाही में आय का आँकड़ा ब्रोकिंग फर्म के अनुमानों से 8% और एबिटा मार्जिन अनुमानों से 4% कम रहा है। हालाँकि तिमाही मुनाफा इसके अनुमान से 3% बेहतर रहा है। मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज के मुताबिक टैक्स दर के कम रहने से ऊँची ब्याज दरों का असर कट गया और मुनाफे का आँकड़ा अनुमान से बेहतर रहा।

ब्रोकिंग फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक बाजार की सुस्त हालत और कानूनी मसले अभी भी डीएलएफ के लिए चुनौती बने हुए हैं। ब्रोकिंग फर्म ने 180 रुपये के लक्ष्य के साथ यह शेयर खरीदने की सलाह जारी रखी है।

गुरुवार को डीएलएफ का शेयर सपाट रहा। बीएसई में यह केवल 0.20 रुपये या 0.13%की हल्की बढ़त के साथ 158.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!