शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज

शेयर बाजार में गुरुवार को शुरूआती गिरावट के बाद बढ़त देखने को मिली। बढ़त के पीछे यूक्रेन में हुआ युद्धविराम प्रमुख कारण रहा, जिससे बाजार में अंतरराष्ट्रीय हालात बेहतर होने की उम्मीदें बढ़ गयीं।

गुरुवार को जर्मनी, फ्रांस, रूस और यूक्रेन ने एक संधि पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन में संघर्ष रोकने का ऐलान किया है। इसके साथ ही वित्त मंत्री अरुण जेटली के द्वारा आर्थिक सुधार जारी रखने के ऐलान पर भी बाजार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स 271 अंक यानी 0.95% बढ़ कर 28,805 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 84 अंक यानी 0.98% बढ़ कर 8,711 अंक पर बंद हुआ।

इंडिया सीमेंट के शेयर में 12.32%की जोरदार बढ़त रही।  वहीं एनसीसी के शेयर में 10% और एस्कॉर्ट्स में 9%की तेजी आयी। दूसरी तरफ ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में बैंक ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान जिंक शामिल रहे। क्षेत्रीय सूचकांकों में एफएमसीजी को छोड़कर सभी प्रमुख क्षेत्रों के सूचकांकों में बढ़त दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!