शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में जारी तेजी का रुख, सेंसेक्स (Sensex) 29,000 के ऊपर लौटा

शुक्रवार को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली, जिससे बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 29,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी फिर से 8,800 के ऊपर बंद होने में सफल हुआ। शेयर बाजार में मजबूती लौटने के पीछे वित्त मंत्री की तरफ से मिले उन संकेतों का योगदान रहा, जिनके मुताबिक आने वाले बजट में सुधारों का सिलसिला जारी रह सकता है।

शुक्रवार को सेंसेक्स 290 अंक या 1.01% बढ़ कर 29,095 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 29,154 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।  वहीं 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी शुक्रवार को 94 अंक यानी 1.08% बढ़ कर 8,805 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी 8,821 के ऊपरी स्तर तक पहुँचा था। पूरे हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स में बीते हफ्ते के दौरान 376 अंक यानी 1.3% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं निफ्टी इस हफ्ते में 1.6% बढ़ा है।

शुक्रवार के दिन बेहतर नतीजों की वजह से भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में 7.96% की बढ़त दर्ज हुई। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर भी बेहतर नतीजों की वजह 5.11% बढ़ कर बंद हुआ। वहीं गेल में 3.96%, भेल में 3.12% और ओएनजीसी के शेयर में 1.99% की गिरावट देखने को मिली। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!