शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों से अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड तेजी

अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। कारोबार के दौरान नैस्डैक सूचकांक 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।

वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक में भी एक दिन की सबसे तेज बढ़त देखने को मिली है। बाजार में इस तेजी के पीछे अमेरिकी कंपनियों की चौथी तिमाही के शानदार नतीजों के साथ अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद प्रमुख वजह रही। इसके साथ ही तेल के अपने निचले स्तर से उबरने के संकेत मिलने का भी बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला।

इसी हफ्ते यूक्रेन में युद्धविराम संधि का भी बाजार ने स्वागत किया था। बाजार की निगाहें अब अगले हफ्ते आने वाले वॉलमार्ट के नतीजों पर रहेगी। नतीजों के आधार पर ही इस बात के संकेत मिलेंगे कि उपभोक्ताओं का अर्थव्यवस्था पर भरोसा बढ़ रहा है या नहीं।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 47 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 18,019 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 9 अंक की बढ़त हासिल कर 2,097 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 36 अंक या 0.75% ऊपर 4,894 पर आ गया। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!