शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख, हिंडाल्को में 2% की बढ़त

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन बढ़त के साथ शुरुआत हुई है।

सेंसेक्स 109अंक (0.37%) की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 28 (0.32%) अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है (10 am) । सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से सबसे ज्यादा शुरुआती बढ़त हिंडाल्को में दर्ज हुई, सुबह के कारोबार में हिंडाल्को के शेयर में 2% से अधिक की बढ़त दर्ज हुई, वहीं एसएसएलटी, एचयूएल, एलएंडटी, इन्फोसिस 1% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी तरफ टाटा स्टील, गेल, एचडीएफसी,  हीरोमोटोकॉर्प में सुबह के कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!