शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आर्थिक सर्वेक्षण से बाजार का भरोसा लौटा, सेंसेक्स 473 अंक बढ़कर बंद

आर्थिक सर्वेक्षणों से मिले सकारात्मक संकेतों से शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है।

आज के कारोबार में सेंसेक्स 473 अंक यानि 1.65% बढ़कर 29,220 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 161 अंक यानि 1.85% बढ़कर 8,844 पर बंद हुआ। बाजार में आज के कारोबार की शुरुआत से ही बढ़त का रुख था। दोपहर में आर्थिक सर्वेक्षण में बेहतर विकास दर के संकेत मिलने से बाजार में बढ़त और तेज हो गयी। साथ ही बाजार को उम्मीद है कि कल आने वाला बजट भी सुधारों की रफ्तार तेज कर सकता है।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों की बात करें तो आज सबसे ज्यादा बढ़त टाटा पावर में देखने को मिली, शेयर 5.43% बढ़कर बंद हुआ। वहीं एलएंडटी 4.67%, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 4.25% एसएसएलटी का शेयर 4.20% बढ़कर बंद हुआ। 30 शेयरों के सूचकांक में से 7 शेयर ऐसे रहे जिसमें 3% से ज्यादा की बढ़त रही वहीं 14 शेयर ऐसे रहे जिसमें 1 से 3% की बढ़त देखने को मिली। वहीं पूरे बाजार की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़त यूनिटेक में देखने को मिली, शेयर 17% बढ़कर बंद हुआ।

आज के कारोबार में निफ्टी 161 अंक यानि 1.85% बढ़कर 8,844 पर बंद हुआ, निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 47 में बढ़त देखने को मिली वहीं 3 शेयर गिरकर बंद हुए। सेक्टर की बात करें तो आज के कारोबार में बीएसई पर एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टर सूचकांक बढ़कर बंद होने में कामयाब रहे। सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी, ऊर्जा, मेटल, ऑटो सेक्टर में देखने को मिली। (शेयर मंथन 27 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!