शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स 98 अंक और निफ्टी 55 अंक बढ़कर बंद

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला है।

आज के कारोबार की शुरुआत में बाजार तेजी के साथ खुला। कारोबार के शुरुआती 1 घंटे में सेंसेक्स ने दिन का उच्चतम स्तर 29,576 छू लिया। इसके बाद ही बाजार में गिरावट देखने को मिली। अंतिम सत्र में खरीदारी बढ़ने से बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। आज सेंसेक्स 98 अंक यानि 0.33% बढ़कर 29,459 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 55 अंक यानि 0.62% बढ़कर 8,956 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर एक्सिस बैंक का रहा, आज के कारोबार में एक्सिस बैंक का शेयर 5.64% बढ़कर 648 के स्तर पर बंद हुआ। बढ़ने वाले अन्य शेयरों में सिप्ला (4.96%), बीएचईएल (4.44%), एलएंडटी (4.34%), एचयूएल (2.80%), मारुति (2.48%) रहे। आज के दिन सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आईटीसी में देखने को मिली, शेयर 4.97% गिरकर 343 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 50 शेयरों में से 17 शेयरों में बढ़त दर्ज हुयी वहीं 11 शेयरों में 1% से ज्यादा बढ़त देखने को मिली। वहीं 9 शेयर ऐसे रहे जिसमें 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 28 शेयर बढ़कर बंद हुये हैं वहीं 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सेक्टर की बात करें तो बीएसई पर आज के दिन सबसे ज्यादा बढ़त कैपिटल गुड्स सेक्टर (3.58%) में देखने को मिली वहीं बैंकिंग सूचकांक 1.81%, स्वास्थ्य क्षेत्र 1.87% और ऊर्जा क्षेत्र 1.46% बढ़कर बंद हुआ। वहीं ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी सेक्टर में गिरावट दर्ज हुयी है। (शेयर मंथन 2 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!